रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

दीपोत्सव के अवसर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
मधुपुर. शहर के शेखपुरा दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मंदिर समिति, काया बुटीक, लायंस क्लब ऑफ मधुपुर, अमृत क्लासेस व लक्ष्मी प्लाई के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की सृजनात्मकता को प्रोत्साहन देना, भारतीय संस्कृति की गरिमा को उजागर करना व दीपोत्सव के उल्लास को और अधिक सजीव बनाना था. प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने कला एवं कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया. रंग-बिरंगे डिजाइनों से सजे मंदिर परिसर ने दीपोत्सव की आभा को और अधिक प्रखर बना दिया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रजनी पाठक, सुलेखा मिश्रा व पिंकी कुमारी शामिल थीं. निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, रंग संयोजन व विषय प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया. इस अवसर पर रजनी ने कहा कि महिलाओं की सृजनात्मकता हमारे समाज की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है. ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि परंपरा और आधुनिकता के समन्वय का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं. प्रतियोगिता में कुल 21 ग्रुप ने भाग लिया. प्रथम पुरस्कार राज एंड ग्रुप, द्वितीय पुरस्कार इशिका एंड ग्रुप, तृतीय पुरस्कार राधिका एंड ग्रुप को मिला. सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. मौके पर भाजपा नेता पप्पू यादव, क्लब के अध्यक्ष प्रेम पाठक, सचिव विजय आनंद लच्छीरामका, रामानुज मिश्रा, राजेश तिवारी, अमृत मिश्रा व मंदिर समिति के सदस्य मिंटू घोष, शांतू रवानी, टुनटुन साव, प्रतीक, सुनील, रूपेश, रितेश, मनीष, बबलू, गौरव, सुमित, मानिक, पंकज, प्रदीप, सूरज आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : दीपोत्सव के अवसर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित भारतीय संस्कृति में महिलाओं की अहम भूमिका : अध्यक्ष
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




