Deoghar news : लीलानंद पागलबाबा उच्च विद्यापीठ में भारतीय सेना के सम्मान में कार्यक्रम

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 09 May 2025 8:39 PM

विज्ञापन

जसीडीह के पागलबाबा आश्रम के लीलानंद उच्च विद्यापीठ में भारतीय सेना के सम्मान में कार्यक्रम किया गया. विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सेना के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह के पागलबाबा आश्रम से लगे लीलानंद उच्च विद्यापीठ में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में सैन्य कार्रवाई को लेकर भारतीय सेना के समर्थन में सम्मान समारोह आयोजित किया. छात्र-छात्राओं ने सेना को समर्पित देशभक्ति का भाव प्रदर्शित किया. विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया, साथ ही देश के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया. विद्यालय के प्राचार्य संदीप मिश्रा सहित अन्य ने कहा कि जब हमारे देश में आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी वीर सेना एक अभूतपूर्व और निर्णायक अभियान में जुटी है. हम सभी भारतीयों का यह धर्म है कि अपने देश के रणबांकुरों के लिए प्रार्थना करें. कहा कि विद्यालय परिवार सभी सेनाओं को सलाम करता हैं. जब हमारे देश की सेना सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए लड़ रही है. इस मौके पर उप-प्राचार्य वीरेंद्र कुमार राय,गौतम कुमार,अभिषेक कुमार,सुमन कुमार मिश्रा, सागर कुमार, अमोद कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मंडल, मनोज कुमार मालाकार, रीना मिश्रा, रतना कुमारी, दीपक कुमार राय, विक्रम कुमार, प्रभाकर मिश्रा, स्वाति कुमारी, कविता चौधरी, निधि दुबे, शबनम कुमारी, रमिता कुमारी, राजीव रंजन पांडे, रश्मि कुमारी, राधा यादव, रेखा कुमारी, कौशल कुमार झा, पुष्पा कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola