सारवां : बाबा दुखहरणनाथ का अभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु
Published by : LILANAND JHA Updated At : 12 May 2025 7:14 PM
वैशाख पूर्णिमा पर क्षेत्र के शिवालय व दुर्गा मंदिरों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता
सारवां. वैशाख पूर्णिमा पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के शिवालय व दुर्गा मंदिरों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. इस अवसर पर क्षेत्र के बाबा दुखियानाथ महादेव मंदिर सारवां में श्रद्धालुओं ने पंडित हनु झा की देखरेख में बाबा दुखहरण नाथ का अभिषेक कराया गया और परिवार के साथ क्षेत्र की मंगलकामना की गयी. वहीं, क्षेत्र के प्राचीन शक्ति स्थल विशनपुर गहवर दुर्गा मंदिर में काफी संख्या में महिलाओं ने मां की पूजा कर सौभाग्य की कामना की. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के बाबा देवपहरीनाथ महादेव मंदिर, बाबा मनकेश्वरनाथ महादेव मंदिर बानरिया, बैजनाथपुर शिवालय, भूतनाथ बाबा मंदिर तुतरा पहाड़ी के अलावा बढ़ेता शिवालय आदि विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने पूजा कर अपने परिवार के लिए मंगलकामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










