Deoghar news : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने शव की पहचान की
Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 27 Jun 2025 7:51 PM
जसीडीह-रोहिणी हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया है. शव रोहिणी के हेमंत चौहान की, परिजनों ने शव की पहचान की.
प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह-रोहिणी हॉल्ट के बीच रोहिणी पलंगापहाड़ी के समीप स्थित रेलवे ट्रैक से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया. शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था. शव की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी कायस्थ टोला निवासी हेमंत चौहान (22) के रूप में हुई है, जिसकी पहचान युवक के पिता राम विलास सिंह, भाई राजीव सिंह ने की है. घटना की सूचना पाकर थाना से पुलिस पदाधिकारी व आरपीएफ कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. इसके बाद शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. परिजन ने बताया कि हेमंत मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जिसका इलाज रांची में करवाया जा रहा था, जो शुक्रवार की सुबह को अपने घर से बाहर निकला था. काफी देर तक घर वापस नही लौटा तो परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के इलाके में खोजबीन की. लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी. इसी क्रम में जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला. सूचना मिलते ही परिजन उक्त स्थान पर पहुंचे और शव की पहचान हेमंत के रूप में की. रेलवे द्वारा पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान के अप लाइन के पोल संख्या 318/23-25 के बीच शव पड़ा हुआ है.सू चना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, थाना से एसआइ विनोद कुमार, आरपीएफ एएसआइ शंभु कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि संभवत युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा, जो ट्रेन की चपेट में आ गया होगा और उसकी मौत हो गयी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










