Deoghar News : बड़ा बाजार तक पहुंची शीघ्रदर्शनम की कतार, 80 हजार भक्तों ने चढ़ाया जल

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : बड़ा बाजार तक पहुंची शीघ्रदर्शनम की कतार, 80 हजार भक्तों ने चढ़ाया जल

अधिकमास की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से ही मंदिर परिसर, क्यू कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : अधिकमास की सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से ही मंदिर परिसर, क्यू कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. भीड़ का आलम यह था कि सामान्य दर्शनार्थियों की कतार मानसरोवर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स से काफी आगे तक पहुंच गयी, जबकि शीघ्रदर्शनम की कतार प्रशासनिक भवन और पेड़ा गली होते हुए बड़ा बाजार की ओर निकल गयी. हालांकि रविवार की तुलना में भीड़ प्रबंधन के लिए अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे, जिससे श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत कम परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं गर्भगृह में भी कतार व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू रखा गया. सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक भीड़ का दबाव अधिक रहा. कई स्थानों पर श्रद्धालु कतार तोड़कर विभिन्न रास्तों से मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास करते दिखे. इससे कतार व्यवस्था बार-बार प्रभावित होती रही. मंदिर के अंदर और बाहर तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी. स्थिति को देखते हुए बाबा मंदिर थाना प्रभारी रवि कुमार ने वीआइपी गेट पर बैरियर लगाकर कूपनधारी श्रद्धालुओं की कतार को संचालित कराया. यह व्यवस्था तब तक जारी रही, जब तक सुविधा केंद्र स्थित होल्डिंग प्वाइंट खाली नहीं हो गया. दोपहर तीन बजे वीआइपी गेट का बैरियर हटा लिया गया. वहीं, शाम चार बजे से सामान्य कतार और साढ़े तीन बजे से कूपन काउंटर में प्रवेश बंद कर दिये गये. मंदिर का पट बंद होने तक करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ सहित अन्य मंदिरों में पूजा की. इनमें 5696 श्रद्धालु कूपन सुविधा का लाभ लिये. हाइलाइट्स कतार व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन के लिए बनी रही चुनौती शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से 5696 भक्तों ने किये दर्शन

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola