पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग सुनिश्चित करायें : अनिता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत फेस कैप्चरिंग सुनिश्चित करायें : अनिता

मधुपुर: आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक में पोषण ट्रैकर व फेस कैप्चरिंग पर जोर

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षिका अनिता कुमारी ने की. बैठक में पोषण ट्रैकर के माध्यम से शत प्रतिशत फेस कैप्चरिंग, मातृ वंदना योजना, बच्चों की वजन व मापी पर चर्चा की गयी. बैठक में सेविकाओं ने फेस कैप्चरिंग में आने वाली कठिनाइयों जैसे आधार-लिंक, मोबाइल में ओटीपी की परेशानी आदि की शिकायत रखी. पर्यवेक्षिका अनिता कहा कि वैसे लाभुकों की सूची तैयार करें, जिसका फेस कैप्चरिंग में परेशानी हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मातृ वंदना योजना व प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी. पर्यवेक्षिका ने सेक्टर 7, 8 सेविकाओं को बेहतर आंगनबाड़ी संचालन का निर्देश दिया. साथ ही भवन, पेयजल व शौचालय संबंधी समस्याओं की रिपोर्ट विभाग को देने का भी निर्देश दिया. सेविकाओं को समय पर केंद्र खोलने, स्वच्छता बनाये रखने व बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिया गया. मौके पर प्रधान सहायक प्रकाश दास, टिंकू दास, अशोक मांझी समेत दर्जनों सेविकाएं मौजूद थे. — आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षा बैठक, फेस कैप्चरिंग की समस्याओं के समाधान के निर्देश

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola