सिविल कोर्ट के दो कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर समारोह में दी गयी विदाई

Published by : FALGUNI MARIK Updated At : 01 Jun 2026 8:37 PM

विज्ञापन

सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ. रिटायर्ड होने वाले दो कर्मियों देवेंद कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह को विदाई दी गयी. इस मौके पर पीडीजे व अन्य न्यायाधीश और कई कर्मी थे.

विज्ञापन

विधि संवाददाता, देवघर. सिविल कोर्ट परिसर में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ. रिटायर्ड होने वाले दो कर्मियों देवेंद कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह को विदाई दी गयी. देवेंद्र कुमार सिंह सहायक यानि पेशकार की सेवा में थे और साढ़े अठाइस वर्षों तक सेवा दी, जबकि सुनील कुमार दास ने 40 वर्षों तक आदेशपाल पद पर सेवा देने के बाद रिटायर्ड हुए. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने कहा कि न्यायपालिका में दोनों ने महती सेवा दी, जो सराहनीय है. अब दूसरी पारी की शुरूआत का मौका है और बेहतर तरीके से अपने को ऊर्जावान रखें. पीडीजे ने दोनों की सेवाओं की सराहना की. समारोह में न्यायिक पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर दोनों को सम्मानित किया. मौके पर पीडीजे के अलावा फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज संजय कुमार सिंह के अलावा एडीजे प्रथम राजीव रंजन, एडीजे द्वितीय अनिल कुमार, एडीजे तृतीय राजेंद्र कुमार सिन्हा, एडीजे नवम मुकुलेश चंद्र नारायण, एसीजेएम आनंद सिंह, एसडीजेएम सुरेश उरांव, न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक रंजन, बंकिम चंद्र चटर्जी, स्वाति विजय उपाध्याय, संगीता, डालसा सचिव संदीप निशित बारा, कोर्ट मैनेजर रजनीश कुमार सिन्हा, न्यायलय के कर्मियों में मुख्य सहायक शैलेंद्र कुमार, लेखापाल अभय कुमार शर्मा, नाजिर हेमंत मुर्मू, सिरिस्तादार देवनारायण दास समेत सभी कर्मचारीगण व दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
FALGUNI MARIK

लेखक के बारे में

By FALGUNI MARIK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola