Deoghar news : साइबर ठगी के केस में महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की पुलिस जसीडीह थाने पहुंची, की जांच पड़ताल

Published by : NISHIDH MALVIYA Updated At : 23 Sep 2025 8:05 PM

विज्ञापन

साइबर ठगी के केस में महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस आरोपित की तलाश में मंगलवार को जसीडीह थाने पहुंची और आरोपित के ठिकाने का सत्यापन किया. पुलिस को आरोपित नहीं मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,जसीडीह . साइबर ठगी मामले को लेकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्राइम ब्रांच की पुलिस आरोपित की तलाश में मंगलवार को जसीडीह थाने पहुंची. इसके बाद पुलिस ने जसीडीह थाने के पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से थाना क्षेत्र के कोकरीबांक गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को आरोपित नही मिला, तो पुलिस ने नाम पता सत्यापन कर वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिला के भद्रावती थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर अपराधियों ने बीते 2020 में बैंक अधिकारी बनकर फोन किया था और खाते की जानकारी लेकर उनके खाते से लाखों रुपये की अवैध निकासी कर ली थी. घटना के बाद पीड़ित ने क्राइम ब्रांच चंद्रपुर में मामला दर्ज कराया था. पुलिस थाना में कांड संख्या 204/2020 मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी थी. इसकी जांच पड़ताल करने पुलिस पदाधिकारी जयंत चुनारकर अन्य पुलिसकर्मी के साथ जसीडीह थाने पहुंचे थे. इस दौरान क्राइम ब्रांच से आये अधिकारियों ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकरीबांक गांव निवासी संजय देवलाल मरांडी ने घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने उसके गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की, जहां पता चला कि उक्त व्यक्ति गांव में नही है. इसके बाद नाम पता सत्यापन किया. इस कारण पुलिस को बैरंग वापस लौट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NISHIDH MALVIYA

लेखक के बारे में

By NISHIDH MALVIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola