चितरा में गरजे कोयला मजदूर, 12वां वेतन बोर्ड जल्द लागू करने की उठी मांग
फोटो: धरना प्रदर्शन करते | Prabhat Khabar Network
चितरा में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने 12वां वेतन बोर्ड जल्द लागू करने की मांग को लेकर कोलियरी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
चितरा: 12वां वेतन बोर्ड शीघ्र लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले कोलियरी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया.
कार्यक्रम में विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े मजदूर नेताओं तथा कोल कर्मियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की. धरना को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने कहा कि कोयला कर्मियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इसके बावजूद प्रबंधन की ओर से अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है.
मजदूर नेताओं ने कहा कि 12वां वेतन बोर्ड मजदूरों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए. वक्ताओं ने कहा कि यदि मजदूरों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा आंदोलन को और व्यापक एवं चरणबद्ध तरीके से तेज करने को बाध्य होगा.
उन्होंने मजदूरों से भी अपने अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया. मौके पर मजदूर नेता श्याम सुंदर तिवारी, संदीप शंकर, रामदेव सिंह, योगेश राय, होपना मरांडी, अभिषेक कुमार, दिनेश महतो, बलदेव महतो, जनार्दन मंडल, डोमन दे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार राणा
2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










