करौं के सिरियां और गौरा में धूमधाम से हुई बाबा दुबे की वार्षिक पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजा अर्चना करते लोग | Prabhat Khabar Network
करौं प्रखंड के सिरियां और गौरा गांव स्थित दुबे मंदिर में वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
करौं: प्रखंड क्षेत्र के सिरियां व गौरा गांव में दुखहरण बाबा दुबे की वार्षिक पूजा भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ. वहीं प्रखंड के नोनियाटांड़ में दुबे मंदिर में भी वार्षिक पूजा आयोजित की गयी. पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जो दोपहर तक अनवरत जारी रहा. पूजा में लोगों ने बाबा दुबे को फूल, बेलपत्र, नारियल, केला, सेब, जनेऊ, सुपारी आदि अर्पित किया.
प्रखंड के सिरियां, रान्हा, परतापुर, डिंडाकोली, लकरछरा, बेलकियारी, रानीडीह, केनबेरिया, डुमरतर, सालतर, गौरीपुर, लगवां, सिकटिया, मुर्गाबंधी, नोनियाटांड़ आदि अन्य जगह से काफी संख्या में लोग दुबे मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की मंगलकामना दुबे बाबा से की. सिरियां दुबे मंदिर में चटिया के रूप में इंडियन रिजर्व बटालियन झिलुवा के पुलिस बल कन्हैया लाल पांडे उपस्थित रहे.
सिरियां दुबे मंदिर में पूजा को विधि विधान पूर्वक आचार्य श्याम कांत पांडे, पंडित जलधर पांडे, बैजनाथ पांडे, मृत्युंजय पांडे, छत्तीस पांडे, निमाई पांडे, मिथिलेश पांडे, रंजीत पांडे, कृष्णा पांडे, निमाई पांडे के द्वारा विधि-विधान के साथ कराया गया. सिरियां दुबे मंदिर में खीर प्रसाद का वितरण किया गया.
गौरा गांव स्थित बाबा दुबे मंदिर में सैकड़ों बकरों की बलि दी गई. मौके पर विष्णु चौधरी, मुरारी चौधरी, चुना चौधरी, संजीव चौधरी, कृतानंद चौधरी, मृत्युंजय चौधरी, नवीन चौधरी, हर किशोर चौधरी, उमाशंकर चौधरी, निशिकांत चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, रोहित चौधरी, रामदेव चौधरी, हृदय चौधरी, बुधन राय, उत्तम चौधरी, संजीव चौधरी, राहुल चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, बच्चन देव चौधरी, द्वारिका चौधरी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










