छठ पर्व को लेकर उमड़ी भीड़, पूजन सामग्री की हुई खरीदारी

Published by : BALRAM Updated At : 26 Oct 2025 8:22 PM

विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर फलों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन

मधुपुर. लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को लेकर रविवार को बाजार में फलों की दुकान सज-धज कर तैयार हो गया. शहर को गांधी चौक, थाना रोड, हटिया रोड, स्टेशन रोड, एसआर डालमिया रोड, भगत सिंह चौक समेत अन्य जगहों पर फलों की दुकानों में फलों की खरीदारी की. बाजार में केला 400-500 रुपये कांदी, सेब 100-150 रुपये प्रतिकिलो, संतरा 70- 120 प्रति किलो, अनार 150 से 200 प्रति किलो, पानी फल 100 रुपये प्रतिकिलो, शरिफा 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो, नारियल 30 से 50 रुपये प्रति पीस, मूली 70 रुपये किलो, कच्चा हल्दी 50 रुपये प्रतिकिलो, डाब नींबू 50 रुपये पीस, ईख 30 से 40 रुपये पीस, अमरूद 50 से 100 रुपये प्रतिकिलो बाजार में बिक्री हो रही है. श्रद्धालुओं ने पर्व की तैयारी को लेकर जमकर फलों व पूजन सामग्री की खरीदारी की. वहीं, बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola