निराकरण के लिए शिकायतकर्ताओं से करें बात : सीओ
Published by : BALRAM Updated At : 29 Apr 2025 9:40 PM
मधुपुर अंचल कार्यालय में सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक
मधुपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में मंगलवार को सीओ यामुन रविदास ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में सीओ ने विभिन्न पंचायतों में राजस्व बढ़ोतरी के लिए कर्मी कार्य करें. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष की समाप्ति हो चुकी है और नये वित्त वर्ष में पुराने बकाया राजस्व को समय पर पूरा करें, जिससे सरकारी खाते में राजस्व भुगतान हो सके. कहा कि प्रखंड में आने वाले लोगों की समस्या का निराकरण राजस्व कर्मी व कर्मचारी समय पर पूर्ण करें. ताकि स्थानीय युवा, वृद्ध व महिलाओं को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पडे. मौके पर जिप सदस्य फारुक अंसारी, राजस्व कर्मी इग्नेशियस टुडू, संजय कुमार मिश्रा, सुनील दास, राजीव रंजन आदि मौजूद थे. ————– मधुपुर अंचल कार्यालय में सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ की बैठक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










