ePaper

Road Accident: मुंडन कराने आरा से देवघर आ रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकराई, 2 बच्चों समेत 5 की मौत, 4 गंभीर

Updated at : 17 May 2024 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
road accident news deoghar jharkhand

इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाई गई घायल महिला. फोटो : प्रभात खबर

Road Accident: बच्चों का मुंडन कराने के लिए बिहार के आरा से देवघर आ रहे परिवार की कार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Road Accident|देवघर, आशीष कुंदन : चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव के समीप अहले सुबह करीब 4 बजे बिहार के आरा से बच्चों का मुंडन कराने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकरा गई. इसमें 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Road Accident में मृत और घायल लोग बिहार के आरा जिले के

बताया जा रहा है कि चालक को नींद लगने की वजह से उक्त घटना घटी. मृतक की पहचान आरा जिले के शहर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी नागेंद्र राम के 5 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार, 5 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी व नागेंद्र की सास के रूप में हुई है. सास की उम्र 55 वर्ष थी. मृतक महिला दुर्घटना के शिकार हुए बच्चों की नानी थी. बाद में इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल के आईसीयू में बच्चों की मां नेहा की भी मौत हो गई. नेहा (32) की नानी बाबुनी देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको रेफर कर दिया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

  • चालक को नींद आई और हो गई दुर्घटना, आरा से बच्चों का मुंडन कराने देवघर आ रहे थे सभी
  • दुर्घटना में भाई-बहन व नानी की हो गई मौत, कार पर सवार थे 2 बच्चों समेत कुल 9 लोग
  • चकाई- देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव के समीप अहले सुबह करीब 4 बजे हुई दुर्घटना

चालक को नींद आने की वजह से हुई दुर्घटना

घायलों में मृतक बच्चों की मां नेहा कुमारी की नानी, पिता नागेंद्र कुमार, कार चालक बिहार के ही रोहतास जिले के कछौन थाना क्षेत्र के कैथीकछौन गांव निवासी रोहित कुमार, नागेंद्र की बहन चरपोखरी थाना क्षेत्र के मनैनी गांव निवासी मीना देवी पति बजरंगी राम, नागेंद्र का साला आनंद कुमार पिता छोटू राम एवं नेहा की नानी रोहतास जिले के कछौन थाना क्षेत्र के कैथीकछौन गांव निवासी बाबुनी देवी पति रामप्रवेश राम शामिल हैं.

घायलों का देवघर और जमुई सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

नागेंद्र, बाबुनी व रोहित का इलाज देवघर के सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, घायल आनंद व मीना देवी का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है. इधर, देवघर सदर अस्पताल के आईसीयू में मृतक बच्चों की मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है.

चकाई के पास दो घंटे आराम करने के बाद देवघर के लिए चले थे

इस संबंध में घायल नागेंद्र ने बताया कि बच्चों का मुंडन कराने के लिए आरा से देवघर आ रहे थे. रात को चकाई के आगे एक लाइन होटल में करीब दो घंटे तक आराम करने के बाद अहले सुबह देवघर के लिए चले ही थे कि चालक को नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर सामने पेड़ से टकरा गई.

लाइन होटल वालों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया

घटना के बाद लाइन होटल वालों व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल भेजा गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए सभी को जमुई सदर अस्पताल व देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के देवघर व दुमका में सड़क हादसा, दो बच्चियों की मौत, चार महिलाएं घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

देवघर में सड़क हादसा, युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक फूंका, ढाई घंटे जाम रही सड़क

देवघर में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से कुचलकर पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola