ePaper

भाजपामय हुई बाबा नगरी, देवघर के मैहर रिसोर्ट में BJP कार्यसमिति की बैठक 23 जनवरी से

Updated at : 22 Jan 2023 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपामय हुई बाबा नगरी, देवघर के मैहर रिसोर्ट में BJP कार्यसमिति की बैठक 23 जनवरी से

मैहर रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ट्रेन से 23 जनवरी को सुबह जसीडीह स्टेशन पहुंचेंगे.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 23 जनवरी से बाबानगरी देवघर में शुरू हो रही है. दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए बाबानगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत तमाम भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े कटआउट लगाये गये हैं. भाजपा नेताओं का दावा है कि पूरी बाबा नगरी भाजपामय हो गयी है. देवघर में हर चौक-चौराहे को भाजपा के झंडे से सजाया गया है.

दीपक प्रकाश रेल से पहुंचेंगे देवघर

मैहर रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ट्रेन से 23 जनवरी को सुबह जसीडीह स्टेशन पहुंचेंगे. देवघर जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता जसीडीह स्टेशन पर परंपरागत तरीके से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे.

प्रदेश के संगठन महामंत्री ने की बैठक की समीक्षा

कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने के लिए प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा देवघर में तैयारियों में जुटे हुए हैं. ये सभी नेता व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं. एक-एक चीज पर बारीकी नजर रख रहे हैं. संगठन महामंत्री ने रविवार को कार्यसमिति की तैयारियों की समीक्षा की. कार्यक्रम में शामिल होने वाले 400 सदस्यों को ठहराने तथा भोजन की व्यवस्था शहर के विभिन्न होटलों में की गयी है.

Also Read: झारखंड के बयान-बहादुर: भाजपा, कांग्रेस और झामुमो के इन नेताओं के विवादित बयानों ने बटोरी सुर्खियां

सुबह 10 बजे होगी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

सोमवार 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रदेश के पदाधिकारीयों की बैठक होगी. कार्यसमिति की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जायेगा. दोपहर 2:30 बजे कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन किया जायेगा. भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola