बैद्यनाथ महोत्सव का 'ग्रैंड फिनाले': मधुवंती बागची के गानों पर झूमा देवघर, पारंपरिक लोकनृत्य ने भी मोहा मन

Updated at : 18 Mar 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Baidyanath Mahotsav 2026

कार्यक्रम में गाना गातीं सिंगर मधुवंती बागची

Baidyanath Mahotsav 2026: राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 का समापन मधुवंती बागची की शानदार गायकी और पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ हुआ. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कलाकारों को सम्मानित किया और देवघर की जनता ने देर रात तक संगीत का आनंद लिया.

विज्ञापन

Baidyanath Mahotsav 2026, देवघर, (संजीत मंडल): बाबा नगरी देवघर में आयोजित राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव-2026 का समापन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ. अंतिम दिन की शाम पूरी तरह संगीत और नृत्य के नाम रही, जहां स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मधुवंती बागची रहीं, जिन्होंने मंच पर आते ही माहौल को संगीतमय बना दिया. उन्होंने “केसरिया तेरा इश्क है पिया…”, “रांझा… वे मैं तेरे नाल ही रहना…” जैसे लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी. उनके दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर कर दिया. उनके हर गानों पर स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

पारंपरिक लोकनृत्य से हुई कार्यक्रम की तस्वीर

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत संभव कला जत्था (झूमर) के पारंपरिक लोकनृत्य से हुई, जिसमें झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक झलक देखने को मिली. मानसी तिवारी ने अपने गीतों से माहौल को मधुर बनाया, जबकि स्निग्धा यादव ने शास्त्रीय एकल प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना हासिल की.

Also Read: Sahibganj: लाखों का नकली कीटनाशक और करोड़ों का स्टीकर बरामद, महिला हिरासत में

दर्शकों ने लिया भव्य आयोजन का आनंद

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, एसडीओ देवघर रवि कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती सहित कई वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक इस भव्य आयोजन का आनंद लिया.

Also Read: ट्यूशन से लौट रही छात्रा का रास्ता रोक किया था रेप, अब ताउम्र सलाखों के पीछे सड़ेगा, गुमला कोर्ट का फैसला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola