ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे
Mamata Banerjee West Bengal Election 2026 Tmc First Statement
Mamata Banerjee First Statement Bengal Result: बंगाल चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि काउंटिंग सेंटर्स पर टीएमसी एजेंटों को जान-बूझकर रोका गया. साथ ही, उनके घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाये जाने पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पढ़ें पूरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
खास बातें
Mamata Banerjee First Statement Bengal Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी से पिछड़ने के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आ गया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि काउंटिंग सेंटर में तृणमूल कांग्रेस के लोगों को जाने से रोका जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाये हैं.
ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश
ममता बनर्जी ने काउंटिंग के बीच एक वीडियो संदेश जारी कर कहा- हम कई विधानसभा क्षेत्रों में अब भी आगे हैं. निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन सीटों पर रुझान नहीं दिखा रहे, जहां हम आगे हैं. ममता दीदी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील भी की है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे मतगणना केंद्रों को छोड़कर नहीं जायें.
उम्मीदवारों और पोलिंग एजेंट्स के साथ की थी मीटिंग
मतगणना से एक दिन पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के साथ सभी 291 उम्मीदवारों और पोलिंग एजेंट्स के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी. मीटिंग में सभी एजेंट्स को यही निर्देश दिये गये थे कि वे तब तक मतगणना केंद्र से बाहर न जायें, जब तक विजेता उम्मीदवार को सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने किया था 226 सीटें जीतने का दावा
टीएमसी कल तक दावे कर रह थी कि इस बार उसे 226 सीटों पर जीत मिलेगी. इस बार की जीत 2021 के चुनाव से भी प्रचंड जीत होगी. लेकिन, चुनाव के नतीजे इसके विपरीत आये. भाजपा 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाये हुए और टीएमसी 215 से घटकर 96 सीटों पर आ गयी है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?
क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण
बंगाल में क्यों ढहा ‘दीदी’ का किला? बेरोजगारी और आरजी कर कांड समेत इन मुद्दों ने पलटी ममता की सत्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










