देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री ने देवघर सर्किट हाउस में की बैठक 

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Deoghar News: देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें पिछली कमियों से सीख लेते हुए बेहतर व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और समय पर सभी योजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

Deoghar News: झारखंड के देवघर में 31 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की. इसमें मेला से जुड़ी सभी विभागीय तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई.

पिछले साल की कमियों से सीख, इस बार बेहतर व्यवस्था का दावा

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पिछले वर्ष श्रावणी मेला की खूबियों और खामियों का आकलन किया गया है. उन्हीं अनुभवों के आधार पर इस बार और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित मेला आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बाबा धाम आने वाले श्रद्धालुओं को हर स्तर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है.

फुट ओवर ब्रिज के लिए डीपीआर तैयार

रंग मोड़ से बाबा मंदिर तक फुट ओवर ब्रिज निर्माण के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस परियोजना का डीपीआर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना अगले वर्ष श्रावणी मेला से पहले पूरी कर ली जाएगी. इस पहल की सराहना जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, देवघर नगर निगम के मेयर रवि रावत और डिप्टी मेयर टिप चटर्जी ने भी की है.

श्रद्धालुओं को मिले बेहतर अनुभव, यही लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले शिव भक्त झारखंड से सुखद अनुभव लेकर लौटें, यही सरकार का उद्देश्य है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

विभागों को तेजी से तैयारी पूरी करने का निर्देश

समीक्षा बैठक में मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला से संबंधित सभी योजनाओं का एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र मुख्यालय को भेजें, जिससे समय पर बजट आवंटन सुनिश्चित हो सके और कार्यों में तेजी लाई जा सके.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार, संथाल परगना आयुक्त संजय कुमार, देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह, देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर, दुमका डीसी और एसपी सहित देवघर और दुमका के नगर प्रशासक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola