शिवगंगा की लहरों पर दिखी बाबा बैद्यनाथ की महिमा, लेजर शो में कांवरियों ने जाना मंदिर का गौरवशाली इतिहास

Updated:
विज्ञापन

लेजर शो के जरिए बाबा की महिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर श्रावणी मेला 2026 में शिवगंगा सरोवर का लेजर शो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है, जिसमें बाबा बैद्यनाथ मंदिर का गौरवशाली इतिहास दिखाया जा रहा है.

विज्ञापन

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 में इस बार श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ देवघर की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराने की भी खास पहल की गयी है. शिवगंगा सरोवर में वाटर प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित विशेष लेजर शो संध्या बेला में श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. जल की सतह पर रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक दृश्यों के जरिये बाबा बैद्यनाथ मंदिर और देवघर के इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है.

विज्ञापन

जल पर दिख रही बाबा मंदिर की ऐतिहासिक गाथा

शिवगंगा सरोवर में आयोजित वाटर प्रोजेक्शन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़े इतिहास, मंदिर की स्थापना, शिवलिंग की स्थापना और देवघर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति के रूप में दिखाया जा रहा है. जल की सतह पर उभरते चित्रों और लेजर रोशनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को देवघर की धार्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा की जानकारी दी जा रही है.

रोशनी से जगमगाया शिवगंगा, श्रद्धालुओं को भा रहा लेजर शो

संध्या होते ही शिवगंगा सरोवर का वातावरण रोशनी से जगमगा उठता है. जल की सतह पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़े दृश्य उभरते ही श्रद्धालु आकर्षित हो जाते हैं. श्रावणी मेला में देवघर पहुंचे कांवरिये और अन्य श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ इस विशेष लेजर शो का भी आनंद ले रहे हैं.

भक्ति के साथ इतिहास और मनोरंजन का नया आकर्षण

श्रावणी मेला के दौरान आयोजित यह लेजर शो श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभूति के साथ देवघर की ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बन रहा है. आयोजन ने मेले के आकर्षण को और बढ़ा दिया है. शाम के समय शिवगंगा सरोवर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है और लोग जल पर उभरते ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृश्यों को उत्सुकता से देख रहे हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola