नींद खुली तो उड़े होश: कांवरियो की गाड़ी से चोरों ने उड़ाये 29 हजार नगद और 3 मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

कुंडा थाना में शिकायत देने पहुंचे पीड़ित कांवरियों की टोली | Prabhat Khabar Network

नींद खुलते ही कांपे कांवरिये! उत्तर प्रदेश से देवघर आये श्रद्धालुओं की गाड़ी से 29 हजार नकद और 3 मोबाइल चोरी..

विज्ञापन

देवघर.कुंडा थाना क्षेत्र के किसनीडीह गांव के पास उत्तर प्रदेश से आये कांवरिया श्रद्धालुओं की चारपहिया गाड़ी से har-kanwariya-cash-mobile-theft29 हजार रुपये नकद समेत तीन मोबाइल फोन से भरा बैग चोरी हो गया. घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है. शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर श्रद्धालुओं को चोरी की जानकारी हुई. इसके बाद पीड़ित श्रद्धालुओं ने कुंडा थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़ित कांवरिया श्रद्धालुओं में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बरेबर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी उदयवीर सिंह कुशवाहा, ओमकार गुप्ता, अखिलेश सिंह कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं.

वाहन में सो रहे थे कांवरिया श्रद्धालु

पीड़ितों के अनुसार, गुरुवार देर शाम उन्होंने किसनीडीह गांव के पास एक राशन दुकान के समीप अपना चारपहिया वाहन खड़ा किया था. राशन दुकान से आवश्यक सामान लेने के बाद सभी ने वहीं खाना बनाया और भोजन किया. इसके बाद कुछ साथी चारपहिया वाहन में सो गये, जबकि कुछ लोग राशन दुकान के सामने जमीन पर सो गये. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने चारपहिया वाहन में रखा बैग चोरी कर लिया. बैग में तीन मोबाइल फोन के अलावा सभी श्रद्धालुओं के नकद रुपये रखे हुये थे. शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर श्रद्धालुओं ने देखा कि वाहन से बैग और तीनों मोबाइल गायब हैं. बैग में रखे 29 हजार रुपये भी चोरी हो गये थे.

कुंडा थाना में दर्ज करायी शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित कांवरिया श्रद्धालु शिकायत लेकर कुंडा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्रों में छानबीन के साथ घटना के संबंध में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.


विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola