स्कूल में विवाद पर बीइइओ की सख्ती, माहौल बिगाड़ा तो होगी कार्यमुक्ति

Updated:
विज्ञापन

उमावि धनवरिया में जातिसूचक विवाद की जांच करते बीईईओ अमिताभ झा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्कूल में संयोजिका-रसोइया विवाद पर बीईईओ ने सुनी दोनों की बात. कहा, घरेलू मामला विद्यालय में न लाये, वरना होगी सख्त कार्रवायी.

विज्ञापन

सारठ. उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनवरिया में संयोजिका और रसोइया के बीच जातिसूचक शब्दों के कथित प्रयोग के मामले को लेकर शुक्रवार को बीइइओ अमिताभ झा विद्यालय पहुंचे. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति, संयोजिका एवं रसोइया के साथ बैठक कर दोनों पक्षों की बात सुनी. बीइइओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, जिसे विद्यालय में लाया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं.

विज्ञापन

बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी इस तरह के आरोप की जानकारी पहले से नहीं दिये जाने पर नाराजगी जतायी.

स्कूल का माहौल खराब करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

बीइइओ अमिताभ झा ने संयोजिका मुन्नी देवी और रसोइया सुकुमारी देब्या को चेतावनी देते हुये कहा कि भविष्य में घरेलू विवाद को लेकर विद्यालय में अनर्गल आरोप लगाकर शैक्षणिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी. ऐसी स्थिति में संबंधित को सीधे कार्यमुक्त किया जा सकता है.

विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव विष्णुदेव मरांडी ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर विद्यालय प्रबंधन के समक्ष शिकायत रखनी चाहिये. पठन-पाठन में किसी भी प्रकार का व्यवधान उचित नहीं है. उन्होंने सभी पक्षों से विद्यालय का माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की.

बैठक में संयोजिका मुन्नी देवी एवं रसोइया सुकुमारी देब्या ने भविष्य में इस प्रकार की गलती नहीं करने की बात कही. मौके पर विष्णुदेव मरांडी, ललिता देवी, शिखा देवी, गुंजा देवी, सुमन कुमार समेत कई अभिभावक मौजूद रहे.

दो दिन पूर्व लगाया गया था आरोप

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व विद्यालय की संयोजिका मुन्नी देवी ने रसोइया पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और उन्हें मध्याह्न भोजन बनाने से दूर रहने के लिए कहने का आरोप लगाया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद बीइइओ ने विद्यालय पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और बैठक के माध्यम से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola