ATM बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगी,खाते से उड़ाये एक लाख
AI जेनरेटेड तस्वीर.
बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने महिला के खाते से ₹1 लाख की अवैध निकासी की. जानें पूरी घटना .
देवघर. बैंक खाता और एटीएम बंद होने का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बंदरा गांव निवासी कंचन कुमारी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने कथित रूप से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद पीड़िता शिकायत लेकर साइबर थाना, देवघर पहुंची.
खाता बंद होने का डर दिखाकर बनाया निशाना
पीड़िता के अनुसार, उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया था. फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका बैंक खाता और एटीएम बंद होने वाला है. इसके बाद कथित रूप से उसे झांसे में लेकर बैंक खाता और एटीएम से संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर कुछ गतिविधियां करायी गयीं. इसी दौरान उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी.
घटना की जानकारी होने के बाद कंचन कुमारी शिकायत लेकर देवघर साइबर थाना पहुंची. हालांकि, मामला दूसरे जिले से संबंधित होने के कारण पुलिस ने उसे अपने जिले के संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी.
फिलहाल पीड़िता की शिकायत साइबर अपराध के टोल-फ्री नंबर 1930 पर दर्ज करा दी गयी है. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







