50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, 54 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन; सुरक्षित बची जान

Updated:
विज्ञापन

रेस्क्यू करते एनडीआरएफ के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में कांवरिया पथ पर 50 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला को NDRF की टीम ने 40 मिनट के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : नंदन पहाड़ कांवरिया पथ के पास बरमसिया चौक पर शुक्रवार सुबह करीब 45 वर्षीय महिला ‘बोल बम’ श्रद्धालु पुराने कुएं में गिर गयी. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ ने करीब 50 फीट गहरे कुएं से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. रेस्क्यू के बाद उसकी स्थिति स्थिर थी. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस ओपी-13 के हवाले किया गया, जहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन
रेस्क्यू करते एनडीआरएफ के जवान | Prabhat Khabar Network
रेस्क्यू करते एनडीआरएफ के जवान | Prabhat Khabar Network

सूचना मिलते ही NDRF टीम रवाना, 16 सदस्यीय दल ने संभाला रेस्क्यू

घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है. स्थानीय लोगों ने महिला को कुएं के पास जाते देखा था. इसके बाद वह कुएं में गिर गयी. लोगों ने पुलिस ओपी-13 को सूचना दी और रस्सी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद मेला कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी. मेला कंट्रोल रूम को 8:01 बजे सूचना मिली. 8:06 बजे इंस्पेक्टर ध्रुब कुमार सिंह के नेतृत्व में एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम टीपीएल देवघर से रवाना हुई.

54 मिनट में NDRF ने महिला को कुएं से सुरक्षित निकाला

टीम में इंस्पेक्टर अशोक कुमार, दो एसओ और 12 अन्य बचावकर्मी शामिल थे. टीम 8:15 बजे पहुंची. दो बचावकर्मी रस्सी और कैराबिनर से कुएं में उतरे. ‘कम-अलोंग’ समेत अन्य उपकरणों से 8:55 बजे महिला को बाहर निकाला गया. सूचना मिलने के करीब 54 मिनट में रेस्क्यू पूरा हुआ. कुआं सीमेंटेड और लंबे समय से उपयोग में नहीं था. इसमें 20 फीट पानी और 30 फीट सूखी गहरायी थी.

बिहार औरंगाबाद की रहने वाली है दुलारी देवी

महिला की पहचान दुलारी देवी (45), पति राजा राम, निवासी कुमार बिगहा, थाना अंबा, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola