ट्यूशन से लौट रही छात्रा का रास्ता रोक किया था रेप, अब ताउम्र सलाखों के पीछे सड़ेगा, गुमला कोर्ट का फैसला

भारतीय कोर्ट के अंदर की तस्वीर, Pic Credit- Chatgpt
Gumla Court News: गुमला के भरनो में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में अदालत ने आरोपी गोयंदा उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 2021 की इस घटना में ट्यूशन से लौटते समय नाबालिग के साथ हैवानियत की गयी थी.
Gumla Court News, गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला के भरनो प्रखंड में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में बुधवार को अदालत ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-4 सह विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) की अदालत ने रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित खिरदा गांव निवासी गोयंदा उरांव (26 वर्ष) को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.
शाम को ट्यूशन से लौटते वक्त हुआ वारदात
यह मामला 19 फरवरी 2021 का है. घटना गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत जुरा करंजटोली गांव में हुई थी. पीड़िता उस समय 10वीं कक्षा की छात्रा थी. प्राथमिकी के अनुसार, 18 फरवरी 2021 की शाम ट्यूशन से लौटते समय डाड़हा मोड़ के पास दो आरोपियों ने उसे जबरन पकड़ लिया और झाड़ियों की ओर ले गये.
Also Read: सदन में CM हेमंत ने बताया अगले 25 साल का रोडमैप, कहा- यह सत्र झारखंड की दिशा तय करने वाला
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और जंगल के रास्ते खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी और जान से मारने की धमकी दी गयी. डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपनी बहन को पूरी घटना बतायी. इसके बाद परिजनों की मदद से 19 फरवरी 2021 को भरनो थाना में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस जांच और सुनवाई के बाद अदालत ने मुख्य आरोपी गोयंदा उरांव को दोषी मानते हुए सजा सुनाई.
Also Read: Palamu: मनातू में सड़क जाम हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दो एएसआई घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




