गुमला में मृत आत्माओं को जगाने की अफवाह, सैंकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाना

Updated:
विज्ञापन

4 गुम 20 में थाना पहुंचे गांव के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के बड़काडीह गांव में सड़क हादसे में मरे लोगों की आत्मा घूमने की अफवाह से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गुमला: मरे हुए दो लोगों की आत्मा गांव में घूम रही है. जिससे गांव में किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती है. इस बात को लेकर गुमला के घाघरा प्रखंड स्थित बड़काडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष मंगलवार को घाघरा थाना पहुंचे. ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क हादसा में मरे दो लोगों के मृत आत्म को भगताईन ने जगा दिया है जो अब पूरे गांव में घूम रहे हैं.

विज्ञापन

जबकि भगताईन ने कहा है कि मैंने किसी आत्मा को नहीं जगाया है. गांव के चार-पांच लोग मुझे परेशान कर रहे हैं. अनहोनी का डर है. इधर, मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. घाघरा थाना की पुलिस ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. पांच अगस्त को गांव में ग्रामीणों से बैठक कर सभी को समझाया जायेगा. जहां शव का अंतिम संस्कार हुआ, वहां भगताईन ने मड़वा गाड़कर खिचड़ी व खीर खाया ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को घाघरा थाना के बड़काडीह निवासी मंगरा उरांव व विश्राम उरांव (चरकू) की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद गांव के रीति रिवाज के अनुसार गांव के सीमान में उन दोनों का अंतिम संस्कार किया गया था.

जिसके बाद 31 जुलाई को गांव की रहने वाली धनमुनि भगताईंन सहित अन्य दो महिलाएं अंतिम संस्कार वाले स्थल पर मड़वा गाड़ कर वहां पर खिचड़ी और खीर बना कर खाये. भगताईन द्वारा खिचड़ी और खीर खाने के बाद दोनों मृत आत्मा गांव में घूम रहे हैं.

मरे लोगों को भगताईन ने जगा दिया है : ग्रामीण

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए शनिवार को बड़काडीह गांव के लोग भगताईंन के घर पहुंचे और मड़वा गाड़े जाने सहित अन्य बातों का हवाला देते हुए कहा कि मरे लोगों के आत्मा को तुमने जगा दिया है. उसे वापस भेजने की बात ग्रामीणों ने कही. जिसके बाद रविवार को भगताईंन ने चार पांच लोगों के खिलाफ घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त लोगों को थाना बुलाये जाने पर पूरे गांव के सैकड़ों महिला पुरुष थाना पहुंचे और घटित घटना को पुलिस के सामने दुहराते हुए ग्रामीणों ने कहा कि मड़वा शादी में गाड़ा जाता है. मरे हुए लोगों को जहां दफनाया गया. वहां मड़वा गाड़े जाने का औचित्य पर उन्होंने सवालिया निशान खड़ा किया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola