गुमला में अंजुमन इस्लामिया की मजलिसे आमला गठन प्रक्रिया शुरू
गुमला में अंजुमन इस्लामिया के आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत मजलिसे आमला का गठन शुरू हो गया है. कार्यकारिणी में तीन नए सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है.
गुमलाः अंजुमन इस्लामिया गुमला के सत्र 2026-29 के आम चुनाव की प्रक्रिया के तहत मजलिसे आमला के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए विभिन्न पंचायतों से तीन-तीन सदस्यों के नाम का पंजीकरण किया गया है.
पंजीकृत सदस्यों में पठान पंचायत से मिन्हाज खान, इदरिस्या पंचायत से मो. रिजवान, कुरैशी पंचायत से राजू कुरैशी, अंसारी पंचायत से शाहजहां अंसारी, एखलाक पंचायत से मो. अजहर, राय पंचायत से अब्दुल जब्बार रजवी, सलमानी पंचायत से हसन अली तथा इराकी पंचायत से आरिफ आलम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- बस वर्कर्स यूनियन लोहरदगा की नई कमेटी का गठन, अरविंद जयसवाल बने अध्यक्ष
कार्यवाही रजिस्टर को किया गया प्रमाणित
बैठक में आगामी सत्र के कार्यवाही रजिस्टर को भी प्रमाणित किया गया. चुनाव प्रभारी मुर्शीद हनीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में मजलिसे आमला के सदस्यों ने कार्यकारिणी में तीन सदस्यों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा. इसके तहत आलिम के रूप में सैय्यद मौलाना रफीक असरफी, अधिवक्ता मो. असलम और उस्ताद गियास अली को प्रस्तावित किया गया है.
23 सितंबर की बैठक में होगी सहमति
तीनों प्रस्तावित सदस्यों को 23 सितंबर को होने वाली मजलिसे आमला की बैठक में आमंत्रित किया जाएगा. सहमति मिलने पर उन्हें संवाचित सदस्य बनाया जाएगा. वहीं असहमति की स्थिति में योग्य अन्य सदस्यों को नामित कर कमिटी का पूर्ण गठन किया जाएगा. इसके बाद नायब सदर, ज्वाइंट सेक्रेटरी, खाजीन और प्रवक्ता का चयन किया जायेगा. इसकी जानकारी चुनाव प्रभारी मुर्शीद हनीफ ने दी.
ये भी पढ़ें- Lohardaga: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों से मारपीट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए