गुमला में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, कहा- काम लटकाकर न बैठें

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते डीसी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के डीसी ने विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर सख्त रुख अपनाया. योजनाओं में अनावश्यक विलंब पर जताई नाराजगी, समय पर काम पूरा करने का निर्देश.

विज्ञापन

गुमलाः उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों द्वारा संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें भवन निर्माण विभाग, लघु सिंचाई विभाग (एमआई), जिला परिषद, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य तकनीकी विभागों की योजनाओं की विभागवार अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई.

विज्ञापन

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माणाधीन योजनाओं में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं है. जिन योजनाओं का काम धीमी गति से चल रहा है, उनमें संबंधित एजेंसी और संवेदकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा कराया जाए.

धीमी प्रगति पर नाराज हुए उपायुक्त

भवन निर्माण विभाग के तहत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई. उन्होंने कोर्ट परिसर, सरकारी आवास, जेल परिसर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि निर्माण कार्यों को केवल निर्धारित समय में पूरा करना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि काम की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में खून से लथपथ पड़ा था युवक, समाजसेवी ने स्कार्पियो रोक पहुंचाया अस्पताल

नाली निर्माण में देरी पर भी जताई नाराजगी

लघु सिंचाई विभाग के अंतर्गत डीएसपी रोड में चल रहे नाली निर्माण कार्य में हो रहे विलंब की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को कार्य का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य को लंबित रखकर नहीं बैठें, बल्कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसका निष्पादन निर्धारित समय में सुनिश्चित करें.

औरापाठ जलापूर्ति का काम जल्द पूरा करने का निर्देश

औरापाठ क्षेत्र में जलापूर्ति से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने और आमजनों को इसका लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण करें.

ये भी पढ़ें- बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से बेचे जा रहे 20 लीटर वाले पानी के जार

घाघरा बाईपास के गड्ढों की मरम्मत जल्द कराने को कहा

राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने घाघरा बाईपास सड़क पर गड्ढों की मरम्मत का काम समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अब बारिश का दौर समाप्त हो रहा है. ऐसे में जिन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो रही है या पूरी हो चुकी है, उन्हें बिना अनावश्यक विलंब के तत्काल शुरू कराया जाए. बैठक में संबंधित तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola