झालमुड़ी से लेकर जय श्री राम तक… बंगाल में बीजेपी की जय, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, Video

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता, फोटो- पीटीआई

Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी की जीत साफ हो गई है. पार्टी बंगाल से लेकर दिल्ली तक जश्न मना रही है.

विज्ञापन

Bengal Election Result 2026: बंगाल में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है बीजेपी खेमे में जश्न और तेज होती जा रही है. हर तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं. बंगाल में बीजेपी की जीत के पूरे आसार है. रूझानों में पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. 193 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है. जबकि टीएमसी 95 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मन रहा है.

झालमुड़ी की हो रही चर्चा

बंगाल चुनाव में इस बार मिठाई से ज्यादा झालमुड़ी की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मिठाई, सरगुल्ला के साथ-साथ कार्यकर्ता झालमुड़ी पार्टी करते दिख रहे हैं.

पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में और टीएमसी के खिलाफ नारेबाजी की. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं. केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बालुरघाट में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जमकर जश्न मनाया.

बीजेपी ने रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रुझानों में 194 विधानसभा सीट पर बढ़त बना ली जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 92 सीट पर आगे है. राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148 है. शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त इस आंकड़े को पार करने के साथ संभावित बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रही है. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू हुई, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए डाले गए मतों की गिनती की जा रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola