पालोजोरी में अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने चंदानवाडीह-फाड़ाआम रोड पर की कार्रवाई
प्रतिनिधि, पालोजोरी : पालोजोरी पुलिस अवैध बालू परिचालन पर रोक लगाने के लिए सक्रिय हो गयी है. रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदानवाडीह-फाड़ाआम रोड से अवैध रूप से बालू ढोते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सारठ की ओर से दो ट्रैक्टरों में अवैध बालू लोड कर पालोजोरी की ओर लाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस गश्ती वाहन मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालकों ने वाहन को तेज गति से चंदानवाडीह-फाड़ाआम सड़क की ओर भगाना शुरू कर दिया. पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें लदा बालू सड़क पर बिखर गया. वहीं दूसरे ट्रैक्टर का चालक जल्दबाजी में आधे से अधिक बालू उतारकर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना ले आई है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










