लाइसेंस बनवाने के लिए 125 अभ्यर्थियों ने पास किया ड्राइविंग टेस्ट

Updated:
विज्ञापन
कैप्शन- आवेदन देने पहुंचे अभ्यर्थी | Prabhat Khabar Network

कैप्शन- आवेदन देने पहुंचे अभ्यर्थी | Prabhat Khabar Network

मधुपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 210 लोगों ने आवेदन किया, जिसमें से 125 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक ड्राइविंग टेस्ट पास किया।

विज्ञापन

मधुपुर: प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में ड्राइविंग लाइसेंस कैंप शिविर का आयोजन किया गया. कैंप में कुल 210 लोगों ने लाइसेंस लेने के लिए आवेदन दिया. इस दौरान विभाग की ओर से एक टेस्ट लिया गया, जिसमें 125 लोगों ने ड्राइविंग टेस्ट पास किया. जबकि 45 लोग पास नहीं कर पाये.

वहीं शेष बचे अभ्यर्थियों का आवेदन त्रुटिपूर्ण रहने के कारण नया तिथि में आवेदन करने को कहा गया. शिविर में अधिकतर अभ्यर्थी मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का था. आवेदन देने के लिए सुबह से ही शिविर में भीड़ लगा हुआ था.

शिविर में अंचल व प्रखंड के कर्मियों ने भी सहयोग किया. मौके पर बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास के अलावा जिला परिवहन विभाग देवघर के एमवीआइ सुभाष तिग्गा, अमित झा व प्रथम कुमार रजवार के अलावा विमल कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि कर्मचारी मौजूद थे.


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola