बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत, काउंटिंग के बीच टीएमसी उम्मीदवारों ने लगाये धांधली के आरोप, कहा- कुछ गड़बड़ है…

Published by :Mithilesh Jha
Published at :04 May 2026 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election Result 2026 TMC Allegations

कोलकाता की सड़कों पर जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता.

West Bengal Election Result 2026: बंगाल चुनाव 2026 की मतगणना के बीच टीएमसी उम्मीदवारों ने धांधली का आरोप लगाया है. श्रेया पांडे और शशि पांजा का दावा है कि काउंटिंग एजेंटों को रोका जा रहा है और प्रक्रिया में देरी की जा रही है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महा-नतीजों के लिए जारी मतगणना के बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है. सोमवार को जैसे ही रुझानों में कई दिग्गज उम्मीदवार पिछड़ने लगे, टीएमसी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग पर ‘गड़बड़ी’ के आरोप लगा दिये. पार्टी ने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्रों पर उनके एजेंटों को जान-बूझकर परेशान किया जा रहा है. प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है.

श्रेया पांडे ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है…

उत्तर कोलकाता की प्रतिष्ठित मानिकतला विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार श्रेया पांडे ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाये हैं. भाजपा के तापस रॉय से पिछड़ने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि निर्वाचन आयोग टीएमसी उम्मीदवारों और उनके मतगणना एजेंटों के साथ बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा- कुछ गड़बड़ लग रही है… लेकिन इसके बावजूद मुझे अपनी जीत का पूरा भरोसा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? शुभेंदु अधिकारी का पलड़ा क्यों है सबसे भारी?

शशि पांजा और मंटूराम पाखिरा ने खोला मोर्चा

निवर्तमान मंत्री और टीएमसी उम्मीदवार डॉ शशि पांजा ने भी मतगणना केंद्रों पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया है. पांजा का दावा है कि शहर के कई केंद्रों पर चुनावकर्मी अधिकृत एजेंटों को अंदर जाने देने में जान-बूझकर देरी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को खुद नहीं पता कि क्या व्यवस्था की गयी है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

काकद्वीप में देरी से शुरू हुआ मतदान : पाखिरा

काकद्वीप से उम्मीदवार मंटूराम पाखिरा ने आरोप लगाया कि उनके केंद्र पर मतगणना निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से शुरू हुई, जो संदेह पैदा करता है. भाजपा ने टीएमसी के इन आरोपों को ‘हार की हताशा’ करार दिया है. हालांकि, टीएमसी नेताओं का कहना है कि वे अंत तक लड़ेंगे और आयोग की हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में क्यों ढहा ‘दीदी’ का किला? बेरोजगारी और आरजी कर कांड समेत इन मुद्दों ने पलटी ममता की सत्ता

काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का राजनीतिक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण

Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 186 सीटों पर बढ़त, ममता बोली- अभी कई राउंड बाकी

Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में ममता बनर्जी की लंबी छलांग, पांचवें राउंड में 16 हजार की बढ़त

मतगणना से पहले बदला कालीघाट का थाना प्रभारी, 48 घंटे में दूसरा तबादला, चमेली की छुट्टी, बलाई को कमान

बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले भवानीपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ममता बनर्जी ने खुद संभाला मोर्चा, पढ़ें बवाल की इनसाइड स्टोरी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola