Sahibganj: लाखों का नकली कीटनाशक और करोड़ों का स्टीकर बरामद, महिला हिरासत में

Updated at : 18 Mar 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
Fake Pesticides

बरामद नकली कीटनाशक और हिरासत में महिला

Sahibganj: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की कीटनाशक दवा और खाली स्टीकर बोतल के साथ एक महिला को हिरासत में लिया गया है. हालांकि महिला का दावा है कि उसे केवल दवा भरने का काम दिया गया था. दवा और बोतल कोई और लेकर आता था.

विज्ञापन

Sahibganj: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण गांव में बुधवार को एक कीटनाशक कंपनी के जांच अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर लगभग 22 लाख रुपये का नकली कीटनाशक और लगभग 34 करोड़ रुपये का नकली स्टीकर बरामद किया गया. जानकारी देते हुए इंडोसिल कंपनी में प्रमुख जांचकर्ता रवि कुमार सिंह ने बताया की काफी दिनों से इंडोसिल कंपनी का एलेक्टो कीटनाशक दवा मार्केट में सप्लाई हो रहा है. गुप्त सूचना मिलने के बाद जब हमने सर्वे किया तो पाया कि यहां नकली कीटनाशक सप्लाई हो रहा है.

जांच में हुआ खुलासा

उन्होंने कहा कि यह भी पता चला कि यहां पर कुछ दिनों से गलत तरीके से नकली कीटनाशक बनाया जा रहा है. हमलोगों ने इसकी सूचना साहिबगंज एसपी, एसडीओ, जिला कृषि पदाधिकारी को दी और थाना प्रभारी को भी सूचना देकर सारी बातों से अवगत कराया गया. इसके बाद थाना प्रभारी, साहिबगंज एसडीओ सहित थाना के कई पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की गई. छापामारी के क्रम में नकली कीटनाशक दवा 1610 पीस मिला, जबकि स्टिकर 24570 पीस मिला और एक केमिकल मिला, इस दवा का दाम 1350 रुपया पर पीस है.

करोड़ों का स्टीकर देख चौंके जांचकर्ता

उन्होंने बताया कि छापेमारी में मिली नकली दवा की कीमत लगभग 22 लाख रुपये है, जबकी बोतल में लगाने वाला स्टीकर लगभग 34 करोड रुपये का है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पर फिलहाल जांच पड़ताल कि जा रही है. इसमें में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इधर छापेमारी के क्रम में महादेववरण गांव के जिस घर में कीटनाशक दवा का स्टीकर और बोतल मिला, उस घर से एक महिला पुतुल देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

महिला ने दूसरे शख्स पर लगाया आरोप

मिर्जाचौकी थाने में हिरासत में महिला ने बताया कि मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है लेकिन मुंगेर निवासी मुकेश कुमार ने मेरे घर पर आकर इस तरह कि बोतल को पैकिंग करने के बारे में बताया और कहा कि एक बोतल पर 2 रुपये आपको पैसा मिलेगी. अगर एक दिन में एक हजार बोतल पैक करते हैं तो कम से कम एक दिन में दो हजार रुपये आपकी कमाई होगी. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता था कि ये नकली दवा है. उन्होंने कहा कि हमें काम देने का झांसा देकर फंसाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें…

Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल

जादूगोड़ा भाटिन माइंस में ठेका मजदूर अड़े हैं अपनी मांग पर, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola