साहिबगंज में एएसआई पर चाकू से हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
एएसआई हेमंत यादव का फाइल फोटो
साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया. नशे की हालत में घूम रहे युवक को पकड़ने के प्रयास में यह घटना हुई, जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
विकास जायसवाल
बरहरवा (साहिबगंज): साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांव में एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों के बीच दहशत फैला रहा है. सूचना मिलने के बाद एएसआई हेमंत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.
युवक को पकड़ने के दौरान किया हमला
पुलिस जब आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने अचानक एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने से एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया.
आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
एसडीपीओ ने की पुष्टि
बरहरवा के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चाकू से हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें...
रांची में अब नेवरी रिंग रोड चौक कहलाएगा ‘शिबू सोरेन चौक’, 14 फीट की प्रतिमा लगाने का ऐलान
रांची नगर निगम को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अपर बाजार के छह कारोबारियों को अंतरिम राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










