कांवरियों की सेवा के लिए मां शीतला कांवरिया सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

Updated:
विज्ञापन
उद्घाटन में मौजूद विधायक राजू कर्मकार एवं अन्य.  | Prabhat Khabar Network

उद्घाटन में मौजूद विधायक राजू कर्मकार एवं अन्य.  | Prabhat Khabar Network

बरहरवा में सावन के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए मां शीतला कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन

बरहरवा: सावन माह में बरहेट स्थित बाबा गजेश्वरनाथ धाम (शिवगादी धाम) में जलाभिषेक के लिये जाने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से शनिवार को सब्जी मंडी स्थित मां शीतला कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन पश्चिम बंगाल के बैस्टमनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजू कर्मकार, फरक्का विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुनील चौधरी, नपं अध्यक्ष अर्पिता दास, समाजसेवी सुमन कुमार, दिलीप डोकानिया एवं शिक्षक ऋषि गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

इस दौरान समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. विधायक राजू कर्मकार ने कांवरियों की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुये समिति के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

ऐसे सेवा शिविर यात्रियों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं. वहीं, समिति के अमित भारती ने बताया कि शिविर में कांवरियों के लिये पेयजल, चाय, शर्बत, स्नान, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. मौके पर संजीव कुमार गुप्ता, अमित भारती, श्यामल दास सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola