शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर साहिबगंज जाएंगे झामुमो कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति

बरहरवा नगर से दर्जनों कार्यकर्ता गुरुजी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में होंगे शामिल | Prabhat Khabar Network
बरहरवा में झामुमो की बैठक में शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर साहिबगंज जाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
बरहरवा: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत झामुमो नेता शक्तिनाथ अमन के आवासीय कार्यालय में रविवार को झामुमो नगर कमिटी की बैठक नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुयी. बैठक में मुख्य रूप से 4 अगस्त को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर साहिबगंज के सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने को लेकर चर्चा की गयी.
इस दौरान निर्णय लिया कि सड़क मार्ग द्वारा झंडा, बैनर, ढोल- नगाड़ों के साथ दर्जनों कार्यकर्ता साहिबगंज जायेंगे. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर कमिटी के जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हो गये हैं, उन्हें पदमुक्त कर नये लोगों को समिति में शामिल किया जायेगा.
वहीं, बैठक में झामुमो नगर कार्यालय खोले जाने को लेकर भी विमर्श हुआ. मौके पर मो इकबाल हुसैन, दिनेश सेन, शकील परवेज, बमबम महतो, धर्मेंद्र साह, नीलकंठ साह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










