'Ola' वाली लव स्टोरी का खौफनाक अंत, लखनऊ में पत्नी की हत्या कर रचा गुमशुदगी का नाटक

Updated:
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: लखनऊ के रहीमाबाद में पत्नी की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि दोनों ने वारदात के बाद गुमशुदगी का नाटक रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की.

विज्ञापन

UP Crime News: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में पत्नी की हत्या कर उसके शव को गोमती नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि हत्या के बाद पति ने खुद ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच के दौरान पूरा मामला खुल गया.

विज्ञापन

प्रेम संबंध का विरोध बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, सहिजना गांव निवासी उमेन्द्र प्रताप सिंह ने 30-31 जुलाई की रात पत्नी अंजली सिंह के लापता होने की सूचना रहीमाबाद थाने में दी थी. इसी दौरान इटौंजा क्षेत्र में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में अंजली सिंह के रूप में हुई. मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने उमेन्द्र को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में पत्नी की हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी प्रेमिका आरती वर्मा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया गया.

हत्या के बाद शव नदी में फेंका, जेवर प्रेमिका को दिए

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अंजली का मुंह और गला दबाकर हत्या की. इसके बाद शव को कंबल में लपेटकर कार से इटौंजा क्षेत्र ले गए और गोमती नदी में फेंक दिया. पुलिस का कहना है कि उमेन्द्र ने पत्नी के करीब 10 लाख रुपये कीमत के 32 जेवर प्रेमिका को दे दिए, ताकि ऐसा लगे कि अंजली जेवर लेकर घर छोड़कर चली गई है. वारदात के अगले दिन उसने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी.

प्रेमिका भी गिरफ्तार, जेवर और कार बरामद

पुलिस ने आरोपी प्रेमिका आरती वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर मृतका के 32 जेवर, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र और आरती की मुलाकात करीब सात महीने पहले ओला राइड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. एक महीने पहले पत्नी को इस संबंध की जानकारी मिलने के बाद घर में विवाद शुरू हो गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.

Must Read- शादी से पहले बनी मां, बेटी को जन्म देने के बाद थम गई सांसें! बागपत की घटना से हर कोई सन्न


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola