रांची में अब नेवरी रिंग रोड चौक कहलाएगा ‘शिबू सोरेन चौक’, 14 फीट की प्रतिमा लगाने का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

नेवरी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो के पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के नेवरी चौक का नाम बदलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक रखा गया है। झामुमो ने पुण्यतिथि पर प्रतिमा लगाने और चौक के नामकरण की घोषणा की है।

विज्ञापन

रांची: नेवरी के पास जहां रिंग रोड और एनएच मिलता है उस चौक को अब शिबू सोरेन चौक के नाम से जाना जायेगा. मंगलवार को पद्मभूषण से सम्मानित स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के प्रथम पुण्यतिथि पर रांची के नेवरी रिंग रोड चौक पर झामुमो ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया व चौक का नामकरण भी किया.

विज्ञापन

पुण्यतिथि के मौके पर झामुमो द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों में किसी न किसी चौक का नामकरण शिबू सोरेन चौक के नाम से किया गया. कुछ जिलों में प्रतिमा भी लगायी गयी है. रांची में प्रतिमा बाद में लगायी जायेगी.

रांची में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडये एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य एवं राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी शामिल हुए.

मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि गुरुजी इस राज्य के मान सम्मान और स्वाभिमान थे. आज हमलोग यहां रांची के नेवरी में दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए आये हुए हैं, अब से यह चौक दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक के नाम से जाना जायेगा. यहां के स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए हम धन्यवाद करते हैं.

हमलोग यहां गुरुजी की 14 फीट की आदमकद प्रतिमा लगाने जा रहे हैं, जो कि गुरुजी के जन्म जयंती के अवसर पर भव्य तरीके से उसका अनावरण होगा. राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी के पुण्यतिथि पर उनके जो संघर्ष हैं, त्याग है, उनके जो बताये हुए मार्ग है, सम्मान की लड़ाई जो उन्होंने लड़ी, पहचान की लड़ाई लड़ी वो हमारे लिए प्रेरणा है.

कार्यक्रम में झामुमो रांची जिला के संयोजत मुस्ताक आलमस समेत केंद्रीय, जिला/ महानगर और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल हुए. सभी ने स्व. शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. मौके पर स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

वहीं जरूरतमंदों के बीच साड़ी और लूंगी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदकिशोर मेहता, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, डॉ हेमलाल मेहता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola