पेड़ गिरने से घंटों आवागमन रहा बाधित
Author Balram
Updated:
विज्ञापन

चरपा गांव में अचानक गिरा विशाल पेड़, ग्रामीणों ने मिलकर हटाया
विज्ञापन
मधुपुर. सारवां-मधुपुर मुख्य मार्ग पर चरपा गांव में एक विशाल बरगद का पेड़ गिर जाने के कारण घंटों आवागमन बाधित हो गया. पेड़ गिरने के साथ तीन-चार का पोल का तार भी टूट गया, जिसके कारण गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बरगद का पेड़ काफी पुराना था, लेकिन अचानक बिना आंधी पानी के रविवार को पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया. हालांकि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई. पेड़ के नीचे बच्चे भी खेलते हैं. ऐसा संयोग है कि आज बच्चे नहीं खेल रहे थे. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दिया. ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को रास्ते से हटाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










