Deoghar News : सड़क पर सावधानी ही जीवन की गारंटी : डीटीओ

Published by : Sanjeet Mandal Updated At : 04 Nov 2025 7:37 PM

विज्ञापन

मंगलवार को देवघर में ‘रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने किया.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, देवघर : मंगलवार को देवघर में ‘रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी ने किया. अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजनों व वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान परिवहन विभाग की टीम ने छोटे-बड़े सभी वाहन चालकों को तेज गति से वाहन चलाने के नुकसान बताये और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा सामने वाले वाहन से उचित दूरी बनाये रखने की सलाह दी. अधिकारियों ने बताया कि ओवर स्पीडिंग सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन चुकी है और इसे नियंत्रित किये बिना सड़क सुरक्षा संभव नहीं है. अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी, ताकि वे वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें. मौके पर डीटीओ ने कहा कि हर चालक को समझना होगा कि सड़क पर सावधानी ही जीवन की गारंटी है. इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन प्रकोष्ठ के शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक प्रविंद कुमार, आइटी सहायक अजय कुमार व अन्य कर्मी उपस्थित थे. हाइलाइट्स रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान से जागरुकता बढ़ाने का प्रयास

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola