देवीपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूट का आरोप

Updated:
विज्ञापन
देवीपुर में घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूट का आरोप

पीड़ित ने थाने में लगायी न्याय की गुहार

विज्ञापन

देवीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडीहा टोला हरियासी गांव निवासी देवेंद्र राय ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और कीमती सामान लूटने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़ित ने देवीपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाने में दिये आवेदन में देवेंद्र राय ने जिक्र किया है कि गांव के ही दशरथ राय, संजीत राय, गोपाल राय, कन्हैया राय सहित लगभग आठ लोगों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि इस दौरान घर में रखे अटैची से 13 हजार रुपये नकद तथा उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन भी ले ली गई. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपितों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola