ePaper

लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

देवघर: हंसडीहा के गरीब लोगों को आने वाले दिनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. क्योंकि हंसडीहा में 100 बेड का अस्पताल बनेगा. इसके लिए अस्पताल निर्माण का टेंडर झारखंड सरकार ने निकाल दिया है. तकरीबन 28 करोड़ की लागत इस अस्पताल का निर्माण होगा. जिसकी कार्यकारी एजेंसी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड है. टेंडर […]

विज्ञापन
देवघर: हंसडीहा के गरीब लोगों को आने वाले दिनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. क्योंकि हंसडीहा में 100 बेड का अस्पताल बनेगा. इसके लिए अस्पताल निर्माण का टेंडर झारखंड सरकार ने निकाल दिया है.
तकरीबन 28 करोड़ की लागत इस अस्पताल का निर्माण होगा. जिसकी कार्यकारी एजेंसी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड है. टेंडर फाइनल होने के 24 महीने में 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो जायेगा. अस्पताल निर्माण के लिए टेंडर की बीडींग 16 मार्च को निर्धारित है.
अस्पताल में होगा बेहतर इंतजाम : प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अस्पताल का निर्माण एनआरएचम से हो रहा है. इसके लिए कई वर्षों से प्रयास चल रहा था.
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे 2011-12 में इसके लिए प्रयासरत थे. लेकिन कई नेताओं के विरोध और तत्कालीन सरकार की उपेक्षा के कारण अस्पताल निर्माण में अड़चनें आ गयी थी. उधर, गोड्डा सांसद की मानें तो यह अस्पताल 300 बेड का बनना है. फस्ट फेज में 100 बेड का टेंडर निकला है. उसके बाद 200 बेड का एक्सटेंशन होगा. 300 बेड अस्पताल निर्माण की पूरी राशि लगभग 100 करोड़ केंद्र सरकार वहन करेगी. फस्ट फेज में 28 करोड़ का टेंडर अभी निकला है.
2010 में मैंने हंसडीहा के लोगों से वादा किया था कि ग़रीबों के लिए अस्पताल बनवायेंगे. इस मुहिम में अपने व पराए ने धोखा दिया. नतीजा हुआ कि अस्पताल का शिलान्यास दुमका में हो गया. लेकिन सात वर्षों बाद अब हंसडीहा के अस्पताल का भी सीएम शिलान्यास करने वाले हैं. परन्तु आज मैंने भी अपना वायदा पूरा किया. हंसडीहा में 300 बेड के अस्पताल का टेंडर हुआ,पहले फेज में 100 बेड जिस पर 30 करोड़ तथा दूसरे फेज में 70 करोड़ यानी कुल 100 करोड़ ख़र्च होगा. इस अस्पताल निर्माण का पूरा खर्च केन्द्र सरकार वहन करेगी. इसके लिए प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संथालपरगना की जनता की ओर से आभार.
-निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola