पांचवें चरण के चुनाव में 45 नामांकन रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2019 4:02 AM
देवघर : झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होना है. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई. इसमें 44 नामांकन रद्द कर दिये गये हैं. 246 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गये हैं. छह दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसके बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की […]
देवघर : झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 16 सीटों पर मतदान होना है. बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई. इसमें 44 नामांकन रद्द कर दिये गये हैं. 246 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गये हैं. छह दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसके बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जा सकती है.
20 दिसंबर को यहां मतदान होना है. स्क्रूटनी में राजमहल सीट से एक, बरहेट सीट से तीन, पाकुड़ सीट से दो, महेशपुर से दो, शिकारीपाड़ा सीट से दो, दुमका से तीन, जामा से छह, जरमुंडी से एक, नाला से पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया. जामताड़ा सीट से दो, सारठ से दो, पोड़ेयाहाट से दो, गोड्डा से 10 और महगामा से चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










