प्रधानाध्यापक पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी और आरडीडीइ से शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2019 1:28 AM

विज्ञापन

कहा : तुमलोग थर्ड ग्रेड व तुम्हारा कॉलेज भी थर्ड ग्रेड देवघर : जीएस हाइस्कूल देवघर में लेसन प्लान कर रहे शिवम बीएड कॉलेज रिखिया के बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने जीएस हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक पर प्रशिक्षणार्थी प्रमाेद कुमार को पीटने, लगातार दुर्व्यवहार व टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. साथ ही घटना का विरोध करते हुए […]

विज्ञापन

कहा : तुमलोग थर्ड ग्रेड व तुम्हारा कॉलेज भी थर्ड ग्रेड

देवघर : जीएस हाइस्कूल देवघर में लेसन प्लान कर रहे शिवम बीएड कॉलेज रिखिया के बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने जीएस हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक पर प्रशिक्षणार्थी प्रमाेद कुमार को पीटने, लगातार दुर्व्यवहार व टॉर्चर करने का आरोप लगाया है.

साथ ही घटना का विरोध करते हुए छात्रों ने पूरी घटना की जानकारी लिखित रूप से डीसी देवघर सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी व क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक दुमका को दी है. प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा लगातार टॉर्चर किया जाता है. प्रधानाध्यापक कहते हैं कि तुमलोग थर्ड ग्रेड व तुम्हारा कॉलेज भी थर्ड ग्रेड है. थोड़ा विलंब से आने पर डांटते हैं.

शनिवार को बीएड प्रशिक्षणार्थी प्रमोद कुमार को अटेंडेंस बनाने के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा हाथ से मारा गया. इसके बाद मामले से शिवम बीएड कॉलेज के प्राचार्य को अवगत कराया गया. उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया तथा तत्काल जीएस हाइस्कूल पहुंच कर प्रधानाध्यापक से बात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola