कटिहार में आंधी चलने के 36 घंटे बाद भी कई मोहल्लों में ब्लैकआउट, पानी के लिए मचा हाहाकार

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 25 May 2026 11:42 AM

विज्ञापन

katihar News

katihar News: कटिहार में बिजली नहीं रहने से पानी का संकट भी गहरा गया है और कई मोहल्लों में हाहाकार जैसी स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन

katihar News: कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट. आंधी और बारिश के बाद कटिहार शहर की बिजली व्यवस्था अब भी पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है. कई इलाकों में 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है. भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग लगातार दो रातों से जागकर समय काटने को मजबूर हैं. बिजली नहीं रहने से पानी का संकट भी गहरा गया है और कई मोहल्लों में हाहाकार जैसी स्थिति बनी हुई है.

कई इलाकों में अब भी अंधेरे में गुजर रही रात

शनिवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया था. बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने लगातार मेहनत कर कई मोहल्लों में 24 घंटे के भीतर बिजली बहाल कर दी, लेकिन अब भी कई रिहायशी इलाकों में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.

शिवपुरी मोहल्ला के कुमार सानू रवि, प्रशांत कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि उनके इलाके में 36 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई है. इनवर्टर जवाब दे चुके हैं और घरों में पूरी तरह अंधेरा पसरा हुआ है.

तारों पर गिरे पेड़ बने बड़ी परेशानी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बिजली तारों के ऊपर गिरे पेड़ों की सफाई अब तक नहीं कराई गई है. शमशेरगंज के वार्ड पार्षद मुसर्रत जहां और स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक पेड़ नहीं हटाए गए हैं. यही वजह है कि बिजली बहाली में देरी हो रही है.

पानी के लिए सबसे ज्यादा परेशान लोग

बिजली संकट के कारण सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हो रही है. मोटर और टंकी बंद रहने से लोग चापाकल के सहारे दिन गुजार रहे हैं. मेडिकल कॉलेज रोड, टीवी सेंटर, कड़ीपुरा, रामपुर और शमशेरगंज समेत कई इलाकों में लोगों को पानी भरने के लिए लंबी मशक्कत करनी पड़ रही है.

जनरेटर की बढ़ी मांग, लोगों की जेब पर बोझ

लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों ने किराये पर जनरेटर लेना शुरू कर दिया. टेंट हाउस संचालकों की मांग अचानक बढ़ गई. लोगों का कहना है कि एक दिन के लिए 600 रुपये तक किराया वसूला गया. कई लोगों को जनरेटर भी उपलब्ध नहीं हो सका.

विभाग ने जल्द बहाली का दिया भरोसा

बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो सकी है वहां मरम्मत कार्य जारी है. विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही सभी प्रभावित मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read: भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी : सम्राट चौधरी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन