महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, तीन हिरासत में

Published by : BALRAM Updated At : 24 May 2026 9:42 PM

विज्ञापन

पैसे नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल, महिला से घर में घुसकर मारपीट और धमकी

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया है. पीड़िता ने रविवार को बुढ़ैई थाना में लिखित शिकायत देकर पांच लोगों को आरोपी बनाया है. शिकायत में कहा गया है कि 12 अप्रैल को जब वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी, तभी उसकी मामा की लड़की चांदनी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद नेमुआडीह के मेराज अंसारी ने वह वीडियो दिखाकर उससे पैसे की मांग की और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. महिला का आरोप है कि लगातार पैसे की मांग की जाती रही. जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया. इसके बाद भी उस पर दबाव बनाया जाता रहा. पीड़िता के अनुसार 24 मई को फिर से पैसे की मांग की गयी. पैसे नहीं देने पर नेमुआडीह के समसुद्दीन अंसारी उर्फ गांधी, मेराज, जुबेदा खातून, चांदनी खातून और सुबेदा खातून कथित रूप से उसके घर में जबरन घुस आए. आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. महिला ने बताया है कि उसे आरोपियों से जान का खतरा है और वे लोग गांव में खुलेआम घूम रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है. — बुढ़ैई थाना क्षेत्र में शर्मनाक वारदात, वीडियो वायरल कर महिला से वसूली की कोशिश पैसे नहीं देने पर अश्लील वीडियो वायरल, महिला से घर में घुसकर मारपीट और धमकी

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola