पूर्णिया में रोजाना 1000 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही, हवाई कनेक्टिविटी से बढ़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Purnia Airport Update

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Purnia Airport : पूर्णिया एयरपोर्ट से बढ़ती हवाई कनेक्टिविटी ने सीमांचल की तस्वीर बदल दी है. रोजाना हजारों यात्री अब दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए सीधे उड़ान भर रहे हैं. पहले जहां लंबी दूरी की यात्रा मुश्किल थी, अब एयर कनेक्टिविटी ने सफर को तेज, आसान और सुविधाजनक बना दिया है.

विज्ञापन

Purnia Airport : पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार 24 मई को पूर्णिया एयरपोर्ट से कुल 1065 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई. इसमें 590 यात्री पहुंचे, जबकि 475 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी. बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों की संख्या और जरूरत के अनुसार उड़ानों का परिचालन कर रही हैं.

विज्ञापन

हर दिन बढ़ रही यात्रियों की संख्या

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पूर्णिया एयरपोर्ट पर पिछले कई दिनों से रोजाना करीब 1000 यात्रियों की आवाजाही हो रही है. 15 मई को 995, 16 मई को 968, 17 मई को 1137, 18 मई को 1118, 19 मई को 947, 20 मई को 1047, 21 मई को 1056, 22 मई को 1017 और 23 मई को 1018 यात्रियों ने हवाई यात्रा की. इससे साफ है कि सीमांचल में हवाई सेवा को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

10 फ्लाइट्स का हो रहा संचालन

24 मई को पूर्णिया एयरपोर्ट पर कुल 10 विमानों की आवाजाही हुई. इसमें पांच आगमन और पांच प्रस्थान फ्लाइट शामिल रहीं. एयरपोर्ट पर फिलहाल स्टार एयर और इंडिगो की नियमित सेवाएं संचालित हो रही हैं.

अहमदाबाद, दिल्ली और कोलकाता से जुड़ा पूर्णिया

स्टार एयर की फ्लाइट अहमदाबाद और कोलकाता के लिए सेवा दे रही है. वहीं इंडिगो की उड़ानें दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद के लिए संचालित हो रही हैं. इससे सीमांचल के लोगों को देश के बड़े शहरों तक सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिल रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया था. इसके बाद से यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. एयरपोर्ट शुरू होने से व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिल रही है.

सीमांचल के विकास को मिल रही नई उड़ान

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होने से सीमांचल के विकास को नई दिशा मिली है. अब लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है. एयरपोर्ट के कारण क्षेत्र में निवेश और कारोबार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं.

Also Read: भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी : सम्राट चौधरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन