सेब के हाइड्रेशन ड्रिंक की आड़ में 1074.6 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस को संबोधित करते सदर एसडीपीओ सदर-1 अभिनव परासर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया पुलिस ने असम से आ रही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को पकड़ा है. सेब हाइड्रेशन ड्रिंक के कार्टन की आड़ में 1074 लीटर शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. पुलिस को सूचना मिली थी कि असम से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लोड कर समस्तीपुर ले जायी जा रही है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जीरो माइल शीशाबाड़ी मस्जिद के पास कार्रवाई करते हुए ट्रक से 110 पेटी में रखी कुल 1074.6 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सेब के हाइड्रेशन ड्रिंक के कार्टन की आड़ में छिपायी गयी थी शराब

पुलिस के अनुसार असम की ओर से आ रहे ट्रक संख्या BR01GP6334 को संदेह के आधार पर रोका गया. तलाशी लेने पर ट्रक में सेब के हाइड्रेशन ड्रिंक के कार्टन की आड़ में विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब छिपाकर रखी मिली.

तलाशी के दौरान शराब की कुल 110 पेटियां बरामद हुईं, जिसमें 1074.6 लीटर अवैध विदेशी शराब होने की बात पुलिस ने बतायी है.

17,820 लीटर हाइड्रेशन ड्रिंक भी जब्त

शराब के साथ पुलिस ने ट्रक से 1100 पेटी सेब का हाइड्रेशन ड्रिंक भी जब्त किया है. पुलिस के अनुसार इन पेटियों में कुल 17,820 लीटर हाइड्रेशन ड्रिंक था. शराब को छिपाकर ले जाने के लिए इन कार्टनों की आड़ का इस्तेमाल किया गया था.

समस्तीपुर के तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मलिक भुषण राय, 41 वर्ष, निवासी चकजलाल, वार्ड नंबर 08, थाना हलई, जिला समस्तीपुर, प्रमोद राय, 35 वर्ष, निवासी चकजलाल, वार्ड नंबर 08, थाना हलई, जिला समस्तीपुर और निलेश कुमार, 28 वर्ष, निवासी चकजलाल, वार्ड नंबर 08, थाना हलई, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है.

शराब तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि शराब की खेप असम में कहां से लोड की गयी थी और इसे समस्तीपुर में किसे पहुंचाया जाना था.

गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस के अनुसार शराब तस्करी में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बरामद शराब, ट्रक और अन्य जब्त सामान के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डीआईयू और सदर थाना की टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 अभिनव परासर ने किया. टीम में सदर थाना के पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष शशि कुमार भगत, पुअनि मुन्ना कुमार पटेल, पुअनि राहुल कुमार, सशस्त्र बल और जिला आसूचना इकाई (NDPS & Excise) की टीम शामिल थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन