ePaper

वीआइपी चौक पर पांच हजार रुपये झपटमारी, बाइक छोड़ भागा युवक

Updated at : 20 Nov 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
वीआइपी चौक पर पांच हजार रुपये झपटमारी, बाइक छोड़ भागा युवक

दो संदिग्धों से देर शाम तक नगर थाना पुलिस जुटी है पूछताछ में दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी देवारी दास का 5000 रुपये हुई झपटमारी, मोबाइल बचा घटना के पूर्व जा रहा था चाय पीने देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर मंगलवार अहले सुबह करीब सात बजे बाइक सवार तीन युवकों द्वारा दुमका […]

विज्ञापन

दो संदिग्धों से देर शाम तक नगर थाना पुलिस जुटी है पूछताछ में

दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र निवासी देवारी दास का 5000 रुपये हुई झपटमारी, मोबाइल बचा
घटना के पूर्व जा रहा था चाय पीने
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य पथ पर मंगलवार अहले सुबह करीब सात बजे बाइक सवार तीन युवकों द्वारा दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कारुडीह निवासी देवारी दास की मोबाइल व नकद 5000 रुपये झपटमारी कर ली गयी.
इस दौरान उसका पैसा लेकर दो लड़के भाग गये, जबकि चालक बाइक सहित गिर गया. आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. बाद में घटना की सूचना पाकर पीसीआर पुलिस पहुंची और बाइक सहित पकड़े गये आशीष नाम के युवक को नगर थाना ले गयी. घटना में देवारी का मोबाइल बच गया. हालांकि उससे छीने हुए रुपये लेकर बाइक चालक के दो साथी भागने में सफल रहे.
जानकारी के मुताबिक, देवारी निगम गेट के सामने स्थित शिशु डॉक्टर क्लीनिक में बच्चे का इलाज करा रहा है. घटना के पूर्व वह चाय पीने जा रहा था, तभी बाइक सवार तीन युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया. बाद में नगर पुलिस बाइक चालक से पूछताछ के पश्चात उसके एक अन्य साथी को भी थाना लायी. घटना को लेकर देवारी ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola