शादी का प्रलोभन देकर इंजीनियरिंग छात्रा का यौन शोषण, प्राइवेट तस्वीर वायरल

Updated at : 19 Nov 2019 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर इंजीनियरिंग छात्रा का यौन शोषण, प्राइवेट तस्वीर वायरल

पीड़िता की शिकायत पर देवघर साइबर थाने में गोड्डा के युवक के खिलाफ एफआइआर देवघर : खागा थाना क्षेत्र के सिविल बीटेक इंजीनियरिंग कर रही छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर गोड्डा का युवक तीन साल तक यौन शोषण करता रहा. बाद में उसकी प्राइवेट फोटो भी सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया. बाद […]

विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर देवघर साइबर थाने में गोड्डा के युवक के खिलाफ एफआइआर

देवघर : खागा थाना क्षेत्र के सिविल बीटेक इंजीनियरिंग कर रही छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर गोड्डा का युवक तीन साल तक यौन शोषण करता रहा. बाद में उसकी प्राइवेट फोटो भी सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया. बाद में छात्रा के परिजनों द्वारा पंचायती करायी गयी, जिसमें आरोपित युवक ने फोटो डिलीट करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन उसकी फोटो डिलीट नहीं किया तथा छात्रा को वह ब्लैकमेल करने की कोशिश करता रहा. इससे छात्रा डिप्रेशन में है.
नौ नवंबर को खागा थाने में छात्रा की शिकायत पर जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला साइबर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया. उस आधार पर देवघर साइबर थाने में यौन शोषण कर छात्रा का प्राइवेट फोटो वायरल करने व आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के खरियानी गांव निवासी अजय कुमार तुरी को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि बीटेक से सिविल इंजीनियरिंग कर रही उक्त छात्रा को दूसरी जगह पढ़ाई कर रहे अजय ने प्रेम संबंध बनाया.
इसके बाद तीन साल से शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया. उसके द्वारा घर में, दिल्ली के होटल में व कई जगहों पर यौन शोषण किया गया. प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बुलाया. आने से इनकार की तो 22 अगस्त को सोशल मीडिया पर उसका प्राइवेट फोटो वायरल कर दिया. इससे वह बदनाम हो गयी व डिप्रेशन में आ गयी. इसके बाद उसने घर में इसकी जानकारी दी तथा पढ़ाई-लिखाई छोड़कर भाई के साथ घर चली आयी.
उसके द्वारा बाद में भी सोशल साइट फेसबुक पर गंदा-गंदा मैसेज किया गया. घर वालों द्वारा पंचायती कराया गया तो उसने फोटो डिलीट करने का आश्वासन देकर उसने झूठ बोला. अब भी वह ब्लैकमेल की कोशिश कर रहा है. छात्रा ने अजय के खिलाफ कार्रवाई की आग्रह की है. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola