चोरी के रिकॉर्डेड आरोपितों की गतिविधि खंगाल रही पुलिस

देवघर : हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी कांडों में वृद्धि हुई है. मामलों के खुलासे के लिए नगर पुलिस पूर्व के चोरी कांडों में रिकॉर्डेड आरोपितों के गतिविधियों का पता करने में जुटी है. इसके लिये नगर पुलिस की टीम ने एक सूची तैयार कर ली है. उक्त सूची में जसीडीह […]
देवघर : हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र में चोरी कांडों में वृद्धि हुई है. मामलों के खुलासे के लिए नगर पुलिस पूर्व के चोरी कांडों में रिकॉर्डेड आरोपितों के गतिविधियों का पता करने में जुटी है. इसके लिये नगर पुलिस की टीम ने एक सूची तैयार कर ली है. उक्त सूची में जसीडीह सहित बिहार के सीमावर्ती जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के आरोपितों का नाम है.
उन आरोपितों को थाना लाकर पुलिस पूछताछ करेगी. इसके लिये नगर पुलिस द्वारा जसीडीह व चंद्रमंडीह थाना के सहयोग से उन आरोपितों को नोटिस किया जा रहा है. चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के 17 आरोपित नगर थाने के पूर्व चोरी कांडों में आरोपित रहे हैं. वहीं जसीडीह थाना क्षेत्र के भी दो रिकॉर्डेंड आरोपित शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




