देवघर : रांची आ रही गुमला की महिला को ट्रेन में प्रसव पीड़ा, अस्पताल में बच्ची को जन्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2019 9:24 AM
देवघर : दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर आरपीएफ ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर मानस मिश्रा ने बताया कि महिला गुमला जिला के बिशनपुर चिरोड़ीह गांव निवासी ज्योति कुमारी पति बालेश्वर कुमार के साथ ट्रेन नंबर 18620 दुमका-रांची […]
देवघर : दुमका-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर आरपीएफ ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर मानस मिश्रा ने बताया कि महिला गुमला जिला के बिशनपुर चिरोड़ीह गांव निवासी ज्योति कुमारी पति बालेश्वर कुमार के साथ ट्रेन नंबर 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर रांची जा रही थी.
इसी दौरान जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते ही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गया. इसके बाद उसके परिजनों ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. महिला ने बच्ची को जन्म दी है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरपीएफ ने यात्री को ट्रेन पकड़ाकर रांची भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










